Google
HomeCorporate Corporate

ग्रामीण भारत को मजबूत करगी बीएसएनएल

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आने वाले दिनों में संचार सेवाओं को और ज्यादा बेहतर कर ग्रामीण भारत को मजबूत करगी। कंपनी का कहना है कि मोबाइल टेलीफोनी के अलावा अब कंपनी का ब्रॉडबैंड विस्तार पर भी विशेष ध्यान है। ग्राहकों के लिए बीएसएनएल के अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए कंपनी को दैनिक भास्कर समूह की ओर से इंडिया प्राइड अवार्डस की स्पेशल ज्यूरी अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन रूरल इंडिया कनेक्ट श्रेणी में कंज्यूमर इंडस्ट्री का गोल्ड अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड कंपनी की तरफ से बीएसएनएल बोर्ड के डायरक्टर (एचआर) गोपाल दास ने लिया।

गोपाल दास ने अवार्ड हासिल होने के बाद बिजनेस भास्कर से कहा कि यह पूर पीएसयू क्षेत्र के लिए बड़े सम्मान की बात है कि दैनिक भास्कर समूह ने पीएसयू क्षेत्र की अहमीयत को समझते हुए इन अवार्डस की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कंपनी का हमेशा से प्रयास रहा है कि ग्राहकों को सबसे बेहतर और सबसे अच्छी दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराई जाएं। इसी कारण आज कंपनी को कंज्यूमर श्रेणी में पुरुस्कार के लिए चुना गया है। दास ने कहा कि पीएसयू क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। कंपनी की भाविष्य की रणनीति के बार में दास ने बताया कि कंपनी अगले तीन साल के दौरान बहुत बड़े पैमाने पर निवेश करगी, जिससे देश के सभी हिस्सों को नवीनतम संचार सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। इस पूरी योजना का तकरीबन 60 फीसदी कार्य ग्रामीण इलाकों में किया जाएगा।

ब्रॉडबैंड विस्तार के बार में दास ने कहा कि कंपनी देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी का लक्ष्य 2009-10 के अंत तक 25 लाख नए ग्राहक जोड़ने का है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां आम आदमी को सेवाएं देने के मामले में सबसे बेहतर हैं। पीएसयू कंपनियां का उद्देश्य ही ग्राहकों की सुविधाओं का ख्याल रखना होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt