Google
HomeCorporate Corporate

मजबूत इरादों के साथ आईओसी है तैयार

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड (आईओसी) मजबूत इरादों के साथ कई नए उभरते हुए क्षेत्रों में धाक जमाने के लिए तैयार है। कंपनी लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) और रिन्युएबल एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में जबरदस्त तरक्की करने की योजना बना रही है। आईओसी को दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित इंडिया प्राइड अवॉर्डस में चेयरमैंस स्पेशल अवार्ड फॉर ग्लोबल इंपैक्ट इंडियन पीएसयू से नवाजा गया। कंपनी के डायरक्टर (प्लानिंग और बिजनेस डेवलपमेंट) बी.एम. बंसल ने कंपनी की तरफ से इस पुरुस्कार को लिया। इस मौके पर उन्होंने बिजनेस भास्कर से कहा कि यह पुरुस्कार हासिल कर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर मैं आईओसी परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूं।

पीएसयू क्षेत्र के अर्थव्यवस्था में योगदान के बार में उन्होंने कहा कि चाहे तेल क्षेत्र हो या स्टील या फिर पावर क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। यही कारण है कि मंदी के माहौल में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने बेहतरीन नतीजे दिए हैं। मंदी के माहौल में अर्थव्यवस्था को थामने वाली पीएसयू ही हैं। अगर मंदी के माहौल से देश को काफी हद तक उबार पाने में पीएसयू का बहुत बड़ा योगदान है। कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बार में उन्होंने कहा कि हम अपने कोर बिजनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अपस्ट्रीम क्षेत्र में हम एक्सप्लोरशन और डेवपलमेंट पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, डाउनस्ट्रीम में कंपनी पेट्रोकेमिकल्स पर फोकस कर रही है। बंसल ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां हमेशा आम आदमी के हितों का ध्यान रखकर काम करती हैं। इनका उद्देश्य सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt