|
||||||||||
पटना। बिहार सरकार ने खगड़िया जिले में हुए नरसंहार के मामले में सख्त कदम उठाए हैं। जिले के अमौसी भरेन गांव में 16 लोगों की हत्या के मामले में राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्र और अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अजय पांडेय को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) नीलमणि ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही और घटनास्थल पर देर से पहुंचने के आरोप में इन अधिकारियों को शनिवार की देर रात निलंबित करने का फैसला लिया।
मिश्र की जगह औरंगाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक अनसईया रणसिंह लेंगे। को खगड़िया का पुलिस अधीक्षक और पांडेय की जगह नालंदा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी को पदस्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ता ओ पी महतो सहित 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दस अन्य को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस सिलसिले में 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।