Google
HomeDrishtikonEditorial Editorial

अमेरिकी नजरिये का संकेत है शाहरुख की जांच

अमेरिका में शाहरुख खान के साथ जो शर्मनाक घटना घटी, उसके बारे में क्या कहा जा सकता है? हाल ही में भारतीय हिंदी फिल्मउद्योग के सुपरस्टार शाहरुख अमेरिका से लौटे थे। वह वहां अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म माइ नेम इज खान की शूटिंग के सिलसिले में गए थे। इस फिल्म में अमेरिका में हुए 9/ख्ख् की घटना के बाद भारतीय मुस्लिम के साथ किए जा रहे व्यवहार का वर्णन शामिल है। बीते शुक्रवार को अमेरिका के नेवार्क स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिबर्टी पर शाहरुख खान को बहुत कठिन परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ा। संभवत: यह परीक्षा उनकी फिल्म के पात्र की परीक्षा से कहीं ज्यादा पीड़ादायी थी। अमेरिका में शाहरुख के साथ उत्पीड़न की शर्मनाक घटना भारत और दुनिया में फैले भारतीयों के बीच पहुंच चुकी होगी।



शाहरुख केवल किंग खान के नाम से मशहूर नहीं हैं बल्कि दुनिया के अभिनेताओं में प्रजातंत्र के मुखर प्रवक्ता के तौर पर भी जाने जाते हैं। वह भारत के दूत हैं और दुनिया भर में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। सफाई के तौर पर अमेरिकी जांच अधिकारियों का यह बयान कि वे शाहरुख को नहीं पहचान सके, विचत्र लगता है। उनकी पहचान वैश्विक है और उन्हें दुनिया के हर कोने में लोग पहचानते हैं। टाइम पत्रिका के अनुसार उन्हें इस दुनिया का बड़ा अभिनेता करार देना किसी को आश्चर्य में नहीं डालता है। उन्हें पत्रिका ने टॉम क्रूज और विल स्मिथ से भी आगे रखा है। इस महान हस्ती को नेवार्क के एयरपोर्ट पर दो घंटे से भी ज्यादा समय तक किसी ठग और खूंखार आतंकवादी की तरह हिरासत में रखा गया।



यह निश्चित तौर पर हतप्रभ करता है कि दूसरे अन्य आप्रवासी अधिकारियों के शाहरुख खान की पहचान कर लेने के बाद भी उन्हें हिरासत में रखा गया। उनको अमेरिका में उनके शो कराने वाली एजेंसी तक को फोन करने की इजाजत नहीं दी गई। 9/ख्ख् के बाद यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम को भी ऐसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा था। कलाम और शाहरुख को यह दिन इसलिए देखना पड़ा क्योंकि उनके नाम मुस्लिमों के हैं जबकि दोनों व्यक्ति धर्म और संप्रदाय की पहचान से कहीं ऊपर हैं। यह घटना इस बात को दर्शाता है कि मुस्लिम और बाकी दुनिया के प्रति अमेरिका के नजरिये में किस तरह बदलाव आए हैं, जो उसकी प्रवृत्तियों में साफ-साफ दिखाई देता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt