|
||||||||||
Kshetreeya
New Delhi New Delhi राष्ट्रमंडल खेलों तक राजधानी में तीन प्रमुख स्टेशनों के चेहरे बदल जाएंगे और रेलवे अपने प्लेटफार्म को नया बना देगा। उस वक्त तक डिजिटल पूछताछ केंद्र भी चालू हो जाएगा। ये तीनों प्रमुख स्टेशन हैं नई दिल्ली स्टेशन जो देश में सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है और पुरानी दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन स्टेशन। दिल्ली डिवीजन के डीआरएम बी. डी. गर्ग ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया डिजिटल इन्क्वायरी सिस्टम को अच्छा प्रतिसाद मिला है और अब हम दिल्ली डिवीजन के तहत 20 ऐसे और स्टेशन चालू करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि तीनों स्टेशनों को क्वालिटी वाले टाइल्स से सजाया जाएगा। इसके पीछे मकसद ये है कि इन जगहों को देखकर यात्रा लुत्फ उठा सकें। गर्ग ने यह भी बताया कि 2010 तक पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पानी का संकट खत्म कर दिया जाएगा। रेलवे अब तक दिल्ली जल बोर्ड पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर अगले तीन महीने में एक नया स्टेशन काम्पलेक्स चालू हो जाएगा।