Google
HomeRajkaj Rajkaj

अच्युतानंदन अडिग कोर्ट में विजयन का बचाव करेगी माकपा

लवलीन मामले में केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन माकपा से अलग रुख पर अडिग हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सरकार के मुखिया होने के नाते वे पी. विजयन के खिलाफ सीबीआई मुकदमे की इजाजत देने के राज्यपाल आरएस गवई के फैसले का विरोध नहीं कर सकते। इस बीच, मुख्यमंत्री के इस रवैये से हैरान माकपा ने कोर्ट में विजयन का बचाव करने का फैसला किया है। पार्टी की राज्य इकाई की शुक्रवार को हुई बैठक में में तय किया गया कि पार्टी इस मामले में राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश करने के सभी प्रयास करेगी। पार्टी को उम्मीद है कि विजयन कोर्ट में निदरेष साबित होंगे। उधर, एसएनसी लवलीन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने भारत में अपनी गतिविधियों के दौरान न तो कोई गलत काम किया है और न ही करार के लिए विजयन को रिश्वत दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt