Google
HomeRajkaj Rajkaj

पंजाब नियंत्रण में, हरियाणा में भी तनाव

पंजाब में मंगलवार को मुक्तसर जिले में हुई मामूली हिंसा को छोड़कर अधिकांश इलाकों में शांति रही। मुक्तसर के मलोट कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद कफ्यरू लगा दिया गया। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी में दो सरकारी भवनों और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। अंबाला जिले में भी कुछ जगहों पर तोड़-फोड़ की घटना हुई। पंजाब के हालात पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सर्वदलीय बैठक की।

पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा में मंगलवार को दूसर दिन जारी कफ्यरू में 2 से 4 घंटे की ढ़ील दी गई, वहीं लुधियाना के अधिकांश इलाकों से कफ्यरू हटा लिया गया। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में डेरा सचखंड के संत रामानंद की हत्या को लेकर रोष जता रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार को तोड़-फोड़ व आगजनी की घटनाओं के बाद से कफ्यरू लगाना पड़ा था। पंजाब में भड़की इस हिंसा मंे अब तक तीन लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक के घायल होने का समाचार है। उधर, प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी कस्बे में मंगलवार को नगर पालिका और एक सरकारी स्कूल के भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साई भीड़ ने स्कूल के स्टाफ की 8 कारों व मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया।

अंबाला के नारायणगढ़ व मुलाना में प्रदर्शनकारियों ने कुछ ट्रकों और कारों को क्षतिग्रस्त किया है। हरियाणा के कानून एवं व्यवस्था प्रभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीएन राय ने हरियाणा के बाकी इलाकों में शांति व माहौल नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि समूचे प्रदेश में परिवहन व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पंजाब के राजनेताओं ने वियना में डेरा सचखंड के गुरु की हत्या पर गहरा रोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का का आश्वासन डेरा अनुयायी को दिया। बैठक में पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधान मंडल की नेता राजेंद्र कौर भट्ठल के अलावा भारतीय जनता पार्टी, सीपीआई, सीपीएम और बीएसपी के नेताओं ने भाग लिया। इन नेताओं ने संत रामानंद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt