Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

पंजाब के कई इलाकांे में तेल की आपूर्ति ठप

पंप मालिकों की सरकार से सुरक्षा की गुहार पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार को तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप कर दी है। संत रामानंद की ऑस्ट्रिया में हुई हत्या के खिलाफ प्रदर्शनकारियों द्वारा पंजाब के जालंधर, फगवाड़ा और नवांशहर में सोमवार को तकरीबन 50 पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त कर दिये जाने पर तेल कंपनियों ने मंगलवार को पंजाब के कई इलाकों में तेल की आपूर्ति नहीं की। राज्य में हर रोज औसतन 20 लाख लीटर पेट्रोल और 88 लाख लीटर डीजल की खपत का तकरीबन 40 फीसदी तेल की आपूर्ति करने वाले इंडियन ऑयल कारपोरशन (आईओसी) के जालंधर , संगरूर और बठिंडा टर्मिनल से आपूर्ति रोके जाने से पंजाब के जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, फगवाड़ा (कफ्यरू ग्रस्त इलाके ) फिरोजपुर, मोगा, कोटकपुरा और फरीदकोट में तेल की आपूर्ति ठप पड़ने से 400 से अधिक पंप बंद रहे। तेल कंपनियों और पेट्रोलियम डीलर्स ने सरकार से पंपों पर सुरक्षा बल तैनात किये जाने की मांग की है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी खन्ना का कहना है कि अब तक कई पंपों पर तोड़फोड़ और लूटपाट हुई है और तनाव के ऐसे हालात में बिना सुरक्षा प्रबंध के इन्हें खोलना जोखिम भरा हो सकता है। इधर तेल अधिकारियों का कहना है कि तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बीच तेल आपूर्ति और पंपों को खुला रखना खतरनाक हो सकता है।

आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिताया कि जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, फगवाड़ा और नवांशहर को आपूर्ति करने वाले जालंधर टर्मिनल से आपूर्ति बंद कर दी गई है। इन इलाकों में आपूर्ति ठप करने से 400 से अधिक पंप बंद पड़े हैं । जालंधर टर्मिनल पर तेल से भर दर्जनों टैंकर खड़े रहे पर इन्हें बाहर नहीं निकाला गया। इधर लुधियाना में मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कफ्यरू में ढ़ील दिये जाने से खुल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहन लिये लोगों की लंबी कतारं लग गई और देखते ही देखते दो तीन घंटों में यहां के पंपों पर भी तेल खत्म हो गया। अमृतसर में सुबह 9 बजे के करीब एक घंटे के लिए पंप खोले गये थे पर पुलिस ने साढ़े नौ बजे के करीब इन्हें बंद करवा दिया ।

गौरतलब है कि डेरा सचखंड के संत रामानंद की ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुई हत्या के रोषस्वरूप पंजाब में प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार को कई इलाकों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाआंे से घबराई तेल कंपनियों व पेट्रोल पंप मालिकों ने सोमवार से ही कई इलाकों में कामकाज ठप कर दिया है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी खन्ना का कहना है कि जालंधर में बंद पड़े तकरीबन 11 पंपों पर भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट की है। जालंधर में मंगलवार को सुबह भले ही दो घंटे के लिए कफ्यरू में ढ़ील दी गई पर इस अवधि में शहर के तमाम पेट्रोल पंप बंद रहे ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt