Google
HomeRajkaj Rajkaj

कसाब ने ओम्बले पर गोली चलाई थी, गवाह ने कहा

मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमला मामले की सुनवाई शुक्रवार को विशेष अदालत में शुरू हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अदालत को बताया कि उसने मुख्य आरोपी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) तुकाराम ओम्बले पर एके-47 से गोली चलाते देखा था। 26 नवंबर को गिरगांव चौपाटी में हुई इस घटना में गोली लगते ही ओम्बले जमीन पर गिर गए थे। पुलिस सब इंस्पेक्टर भास्कर कदम ने बताया कि वह उन अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने अबू इस्माइल पर गोलियां चलाई थीं जब वह कसाब के साथ स्कोदा कार में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। गवाह ने विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम से कहा कि उस दौरान इस्माइल गंभीर रूप से घायल था और कसाब ने बायीं ओर खड़ी कार का अगला दरवाजा खोलकर नीचे गिरने का स्वांग किया था। लेकिन जैसे ही एएसआई ओम्बले और एपीआई संजय गोवरीकर कसाब के करीब पहुंचे उसने ओम्बले पर फायरिंग शुरू कर दी। कसाब को दबोचने और निहत्था करने की कोशिश में ओम्बले को गोली लग गई।

गवाह ने बताया कि ओम्बले के घायल होने के बाद पुलिस की एक टीम ने कसाब पर लाठियां फेंकी और उसके कब्जे से एके-47 बरामद कर ली। ओम्बले और गोवरीकर को मोबाइल पुलिस वाहन से पास के अस्पताल में ले जाया गया जबकि कसाब और इस्माइल को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। इससे पहले कदम ने बताया कि उसे और डीबी मार्ग पुलिस थाने के एक अन्य पुलिसकर्मी को कंट्रोल रूम से संदेश मिला था कि दो आतंकवादी स्कोदा कार में घूम रहे हैं। इसके तत्काल बाद हमने गिरगांव चौपाटी में नाकेबंदी कर दी और अपनी ओर तेजी से आती एक स्कोदा कार देखी। हमने कार को रुकने का संकेत दिया तो यह हमसे 50 मीटर की दूरी पर रुकी और यूटर्न लेने के प्रयास में सड़क के दायीं ओर लगे डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद ही मैंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने कार को घेर लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt