Google
HomeRajkaj Rajkaj

कसाब ने मांगा इत्र और अखबार

मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब की फरमाइशों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कसाब ने अब चार नई मांगें रखते हुए बैरक के सामने वाले बरामदे में कुछ समय घूमने-फिरने, इत्र, टूथपेस्ट और प्रतिदिन पढ़ने के लिए त्नउर्दू टाइम्सत्न अखबार मुहैया कराने की मांग की है। विशेष जज एमएल टाहिलियानी इन मांगों पर अब आर्थर रोड जेल के अधीक्षक से सलाह-मशविरा कर फैसला करेंगे। एजेंसी के मुताबिक, विशेष कोर्ट ने कसाब की उम्र को लेकर जारी जिरह दो मई तक के लिए टाल दी है। जज ताहिलयानी ने गवाहों से पूछताछ पूरी करने के बाद बचाव पक्ष के वकील अब्बास काजमी तथा विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को कोर्ट द्वारा दर्ज किए गए सबूतों के आधार पर अपने तर्क पेश करने को कहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt