यूपीए के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बिहार में राजद के शासनकाल की आलोचना से आहत लालू ने जवाबी हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की दुर्दशा के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।
सोनिया ने जमुई की सभा में कहा था त्नबिहार में पिछले 10-15 वर्षे में जो कुछ हुआ है, वह किसी से छुपा नहीं है।त्न इसके जवाब में लालू ने एक टीवी चैनल से चर्चा में कहा त्नसोनिया की आलोचना बेवजह है। आजादी के बाद ज्यादातर समय बिहार में कांग्रेस की सरकार रही है। उसने क्या किया है? उन्होंने दावा किया कि सपा, लोजपा और राजद का गठजोड़ राज्य में ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेगा।
लालू ने कहा कि नीतीश कुमार नीत सरकार पूरी तरह विफल रही है और बिहार के लोग उससे तंग आ चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, लालू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। यह पूछे जाने पर कि चौथा मोर्चा कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल बनाने में क्यों विफल रहा, लालू ने कहा कि कांग्रेस की नजर 2014 के चुनाव पर है और बिहार तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना चाहती है। हालांकि उन्होंने फिर कहा कि चौथा मोर्चा यूपीए के साथ ही है।