गढ़वा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें ंजमानत पर रिहा कर दिया गया। यादव को चुनावी सभा के दौरान गढ़वा के एक स्कूल परिसर में ही हेलिकॉप्टर उतार देने के कारण चुनाव आयोग ने नोटिस दिया था। गढ़वा जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला मानते हुए 7 अप्रैल को यादव और उनके पायलट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी आधार पर यादव को गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। मुख्य सहायक निर्वाचन अधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि लालू को बुधवार शाम चार बजे तक जवाब देने को कहा।